कुमार इंदर, जबलपुर। ट्विशा हत्याकांड में मुख्य आरोपी समर्थ सिंह आज सरेंडर करने जबलपुर कोर्ट पहुंचा। यहां उसे छिपाकर रखा गया था। इस दौरान उसने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। जहां वह प्रथम जिला एवं सेशन न्यायाधीश कृष्णमूर्ति की कोर्ट में पहुंचा।  

समर्थ सिंह के वकीलों ने दलील दी कि भोपाल में समर्थ सिंह की जान को खतरा है। इसलिए कोर्ट की मनाही के बाद जबलपुर कोर्ट में पेश होने की कोशिश की जा रही है।

वहीं ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा जिला कोर्ट पहुंचे। समर्थ के कोर्ट में होने की चर्चाएं सुनकर वह पहुंचे। उनके वकील ने कहा कि समर्थ जबलपुर जिला अदालत में सरेंडर नहीं कर सकता। उसे भोपाल ट्रायल कोर्ट में पेश होने का आदेश है। हाईकोर्ट कह चुका है कि समर्थ को भोपाल कोर्ट में सरेंडर करना होगा। कानून के हिसाब से वह जबलपुर में सरेंडर नहीं कर सकता। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m