Twisha Sharma Death Case: राकेश चतुर्वेदी, भोपाल/ कुमार इंदर, जबलपुर। राजधानी भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में उसके पति समर्थ सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने आरोपी का वकालत लाइसेंस निरस्त कर दिया है। अब समर्थ सिंह वकालत और कानूनी प्रैक्टिस नहीं कर सकेगा। कार्रवाई के बीच यह बड़ा फैसला सामने आया। मामले को लेकर कानूनी और पुलिस कार्रवाई जारी है।

ट्विशा के जीजा बोले- जान का खतरा

एक्ट्रेस ट्विशा के जीजा सौरभ शर्मा ने जान के खतरे का डर जताया है। उन्होंने कहा, ‘मौत के बाद 40-40 लोगों को फोन किया जा रहा है। उनमें कई जज भी शामिल हैं। हम पहले दिन से कह रहे हैं वे रसूखदार लोग हैं। ऐसे में जान का खतरा तो हमें है।’ 

ट्विशा शर्मा के जीजा सौरभ शर्मा ने जांच के नाम पर फिल्मी ड्रामा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले एक स्टेटमेंट लिया जाता है, फिर दूसरा लिया गया, एफआईआर में देरी की गई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सही नहीं थी। सोची समझी रणनीति के तहत उसे जबलपुर कोर्ट में पेश किया गया। पहले बेल एप्लीकेशन दी गई, फिर उसे वापिस लेकर सरेंडर की कोशिश की गई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m