शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में मतदाता सूची से छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़ने और त्रुटियों में सुधार के लिए दो दिवसीय विशेष अभियान शुरू हो गया है। इस विशेष शिविर का आज दूसरा यानी अंतिम दिन है। यदि किसी कारणवश पिछले दिनों आपका नाम मतदाता सूची से कट गया था, तो अब आप आसान तरीके से अपना नाम दोबारा जुड़वा सकते हैं।
नाम जुड़वाने की दो मुख्य प्रक्रियाएं
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए दो प्रमुख व्यवस्थाएं की गई हैं। BLO की घर-घर दस्तक: नए मतदाताओं और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के तहत हटाए गए मतदाताओं के नाम पुनः सूची में शामिल करने के लिए बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) द्वारा घर-घर जाकर फॉर्म 6 वितरित किए जा रहे हैं।
सरलीकृत दस्तावेज प्रक्रिया: नए फॉर्म 6 में इस बार वर्ष 2003 की पुरानी जानकारी अनिवार्य नहीं की है। SIR के दौरान जहां 2003 के पहले के दस्तावेज मांगे जा रहे थे, वहीं अब प्रक्रिया को आसान बनाते हुए पिता का आधार कार्ड, बच्चे की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो और बिजली बिल के आधार पर ही नाम आसानी से जोड़ा जा रहा है।
बड़ी खबरः IB के रिटायर्ड DSP गिरफ्तारः पड़ोसी की जमीन पर दावा करने तैयार किए थे फर्जी दस्तावेज
राजनीतिक दलों से साझा होगी सूची
पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बीएलओ द्वारा तैयार की जाने वाली सूचियों को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) के साथ भी साझा किया जाएगा, ताकि प्रक्रिया में पूरी स्पष्टता बनी रहे। गौरतलब है कि SIR (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) प्रक्रिया के दौरान पूरे प्रदेश में करीब 42 लाख नाम हटाए गए थे, अकेले भोपाल जिले में ही लगभग 3 लाख 88 हजार नाम काटे गए थे। ऐसे सभी प्रभावित मतदाताओं के लिए यह शिविर नाम वापसी और सुधार का एक बेहतरीन अवसर है।
होटल में खाने को लेकर खूनी संघर्षः सीने में चाकू लगने से युवक की मौत, दो घायल, सीसीटीवी
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

