कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। तिघरा बांध में गजराराजा मेडिकल कॉलेज के दो मेडिकल छात्रों की डूबने से मौत हो गई। लगभग 20 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दूसरे छात्र का शव भी बरामद कर लिया गया है। इससे पहले देर रात एक छात्र का शव मिला था। दोनों छात्र अपने साथियों के साथ प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमने पहुंचे थे, जहां यह दर्दनाक हादसा हो गया।
1 मृतक बीना का और दूसरा मुजफ्फरपुर, बिहार का
ग्वालियर के तिघरा बांध में शनिवार शाम हुए दर्दनाक हादसे का रविवार को दुखद अंत हो गया। लगभग 20 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद SDRF और रेस्क्यू टीम ने दूसरे मेडिकल छात्र आयुष श्रीवास्तव का शव भी तिघरा बांध से बरामद कर लिया। इससे पहले शनिवार देर रात उसके साथी गोपाल अग्रवाल का शव रिकवर किया गया था। गोपाल के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि आयुष के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
14 जून महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर त्रिशूल-डमरू अर्पित कर राजा स्वरूप श्रृंगार,
दोनों छात्र हॉस्टल में रह रहे थे
बता दें कि गजराराजा मेडिकल कॉलेज के सेकेंड ईयर के 8 छात्र-छात्राएं शनिवार शाम तिघरा बांध घूमने पहुंचे थे। ग्रुप में 4 छात्र और 4 छात्राएं शामिल थीं। सभी छात्र तिघरा बोट क्लब से करीब 3 किलोमीटर दूर प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच गए। इसी दौरान दो छात्र गहरे पानी में चले गए और डूब गए।मृतक छात्रों की पहचान 21 वर्षीय गोपाल अग्रवाल, निवासी बीना सागर और 19 वर्षीय आयुष श्रीवास्तव, निवासी मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में हुई है। दोनों छात्र ओल्ड रविशंकर हॉस्टल में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे।
MP Weather Update: मानसून से पहले मौसम का ‘यू-टर्न’, अगले 4 दिन तक आंधी-बारिश
जलाशय क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल
कल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में गोपाल का शव बरामद हुआ था, जबकि आयुष की तलाश लगातार जारी रही। रविवार को हादसे के करीब 20 घंटे बाद उसका शव भी लगभग 40 फीट गहरे पानी से गोताखोरों ने निकाला,बहरहाल इस हादसे ने एक बार फिर तिघरा बांध के प्रतिबंधित क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और लोगों की आवाजाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल तिघरा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पॉवर गॉसिप: आ रहे हैं संगठन महामंत्री…विधायकों को कर्नाटक भेजने के लिए दो दिग्गज नहीं थे सहमत…
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

