इमरान खान, खंडवा। खंडवा पुलिस ने अवैध पिस्टल की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 32 बोर की चार देसी पिस्टल और तीन मैगजीन भी बरामद की है। पुलिस अब उनके पूरे नेटवर्क का पता लग रही है । दोनों आरोपी खरगोन जिले के गोगावा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
छैगांवमाखन थाना पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान ये दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में आए है। चमाटी गांव के फाटे के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस के रोकने पर भागने की फिराक में थे पुलिस ने धरदबोचा। आरोपीयों को चेक करने पर 4 देसी पिस्टल और तीन मैगजीन बरामद की गई। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल सवार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। दोनों युवक खरगोन जिले के गोगावा थाना क्षेत्र के सिग्नूर गांव के रहने वाले हैं।
ये भी पढ़ें: इंस्टाग्राम से चलता था MD ड्रग्स का काला कारोबार! मोबाइल नंबर नहीं, सोशल मीडिया से होती थी डील… पुलिस ने किया अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़
पुलिस अब इनसे पूछताछ कर उनके नेटवर्क का पता लगा रही है। खंडवा के एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर ने बताया कि छैगांवमाखन थाना अंतर्गत चेकिंग चल रही थी। जहां दो युवक मोटरसाइकिल से जा रहे थे, जिससे पूछताछ की। सर्चिंग करने के बाद चार पिस्टल और तीन मैग्जीन मिली। इसे लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल विवेचना जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


