Udaipur News: राजस्थान के उदयपुर में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 54 वर्षीय प्रोफेसर नवीन चौधरी ने आत्महत्या कर ली। यह घटना प्रताप नगर थाना क्षेत्र स्थित CTAE कॉलेज में हुई।
प्रोफेसर नवीन चौधरी ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की। जब सुबह HOD प्रोफेसर उनके कमरे में पहुंची, तो कमरा बंद था। अन्य साथियों को बुलाकर कमरा खोला गया, और देखा कि प्रोफेसर का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। इस दृश्य को देख वहां अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट किया।

प्रोफेसर नवीन चौधरी जोधपुर के निवासी थे और उदयपुर के महाराणा प्रताप कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत थे।
सुसाइड नोट में क्या लिखा?
पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें प्रोफेसर ने अपनी मानसिक और शारीरिक बीमारियों के कारण आत्महत्या करने की बात कही है। उन्होंने लिखा कि उनकी बीमारियों के कारण परिवार पर कोई आर्थिक बोझ न पड़े और किसी को भी परेशानी न हो, इसलिए यह कदम उठाने का निर्णय लिया।
प्रोफेसर को स्पाइन से संबंधित गंभीर समस्या के अलावा अन्य बीमारियों का भी सामना था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और शव को मोर्चरी में भेज दिया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- मुनि सुधासागर जी की टिप्पणी पर कोर्ट पहुंचा मामला, अब 12 नवंबर को होगी सुनवाई
- CG Train Cancelled : रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, रूट बदलकर चलेंगी 2 गाड़ियां
- Haryana Morning News : वोटर लिस्ट में गलती सुधारने का आज आखिरी मौका, NCR में कल से लागू होगा ‘PUC नहीं तो फ्यूल नहीं’ नियम, पानीपत थर्मल प्लांट को लेकर NGT में मामला समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर..
- लाइव प्रोग्राम में ट्रंप का कबाड़ा हो गयाः अमेरिकी राष्ट्रपति ने लॉन्च किया US का AI चैटबॉट, लेकिन ट्रंप के दावों से अलग दे रहा जवाब
- Delhi News Brief: दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, दिल्ली पुलिस का एक्शन, FCRA केस में गृह मंत्रालय के दो अधिकारी गिरफ्तार


