प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में जमीन विवाद उस समय गंभीर हो गया, जब कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह गुर पर किसान परिवार पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्रताप सिंह गुर के हाथ में पिस्टल दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। यह पूरा मामला महिदपुर रोड थाना क्षेत्र के ग्राम डेलची बुजुर्ग का बताया जा रहा है।
फरियादी राकेश सेन के अनुसार, 18 जून की शाम वह अपने भाई गोविंद सेन के साथ खेत पर मौजूद थे। इसी दौरान “गुर नेस्ट बस सर्विस” के मालिक और जिला पंचायत सदस्य के बेटे प्रताप सिंह गुर अपने साथियों के साथ पहुंचे और जेसीबी से खुदाई शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान प्रताप सिंह गुर ने पिस्टल निकालकर किसान परिवार की ओर तान दी और धमकी दी। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।
ये भी पढ़ें: बांड से बंधेंगे नेता? निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस का नया सियासी कवच, क्या थमेगा दल-बदल का खेल?
पीड़ित परिवार का कहना है कि संबंधित जमीन की पटवारी ने पहले ही नाप-जोख कर दोनों पक्षों की सीमा तय की कर चुकी है। इसके बावजूद प्रताप सिंह गुर जबरन उनकी जमीन पर खुदाई करा रहे थे। महिदपुर रोड थाना प्रभारी रामसिंह बामोर ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

