प्रदीप मालवीय, उज्जैन (महिदपुर)। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के महिदपुर रोड रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। रतलाम से कोटा जा रही पैसेंजर मेमू ट्रेन के इंजन पर अचानक 25,000 केवी की हाई-वोल्टेज ओवरहेड बिजली लाइन टूटकर गिर गई। तार गिरते ही ट्रेन के इंजन में भीषण आग लग गई और पूरी ट्रेन में हाई-वोल्टेज करंट फैलने का गंभीर खतरा पैदा हो गया।
ये भी पढ़ें: खाकी पर लगा अवैध वसूली का दाग: कटनी CSP नेहा पच्चीसिया पर शिकंजा, जबलपुर ASP अनु बेनीवाल को सौंपी जांच
जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदे यात्री
इंजन से उठती आग की लपटें और चिंगारियां देखकर ट्रेन में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने की हड़बड़ी में समय रहते समझदारी दिखाते हुए कई यात्री चलती ट्रेन से ही नीचे कूद गए।
खुशकिस्मती यह रही कि ट्रेन गति में होने के कारण आगे निकल गई और टूटा हुआ हाई-वोल्टेज तार पीछे रह गया जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर इंजन में लगी आग पर काबू पाया।
2 महीने में 3-4 बार गिरा तार, रेलवे प्रशासन बेपरवाह!
इस खतरनाक घटना के बाद यात्रियों में रेलवे प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों और यात्रियों का आरोप है कि इस रेल खंड पर पिछले दो महीनों के भीतर 3 से 4 बार इस तरह के हादसे हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें: खेत में गरज उठी बंदूकें…! भिंड में पूर्व सरपंच को मारी गोलियां, जानिए क्या थी खूनी रंजिश की वजह
बार-बार शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद रेलवे प्रबंधन और जिम्मेदार अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह बेपरवाह बने हुए हैं। फिलहाल इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन इस घटना ने रेलवे की तकनीकी मेंटेनेंस और यात्री सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों की पोल खोलकर रख दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


