देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। यह मुलाकात लखनऊ में 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई। इस दौरान धन सिंह रावत ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
धन सिंह रावत ने शिष्टाचार भेंट की
योगी आदित्यनाथ ऑफिस ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज से आज लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिष्टाचार भेंट की।

