चमोली. देश-विदेश के पर्यटक अब चमोली जनपद स्थित फूलों की घाटी का दीदार कर सकेंगें. आज से नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान ने फूलों की घाटी को पर्यटकों के लिए खोल दिया है. अब पर्यटक घाटी में आवाजाही कर सकेंगे.
इसे भी पढ़ें- शिक्षा मंत्री पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? CBSE कॉपियों में हुई गड़बड़ी को लेकर सरकार पर भड़के यशपाल आर्य, जानिए क्या कहा?
फूलों की घाटी प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकर्स के लिए किसी खजाने से कम नहीं मानी जाती. यहां बड़ी संख्या में हिमालयी जड़ी बूटियां और फूल पाए जाते हैं. घाटी की जैव विविधता को देखते हुए यूनेस्को द्वारा फूलों की घाटी को विश्व धरोहर में शामिल किया गया है. घाटी के खुलने से स्थानीय पर्यटन व्यवसाय को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है.
इसे भी पढ़ें- सरकार की कुनीतियों के कारण… महिला आरक्षण को लेकर आर-पार के मूड में हरीश रावत, BJP पर लगाए गंभीर आरोप
हर वर्ष की तरह इस बार भी जून महीने के शुरुआती सप्ताह में घाटी को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है. आमतौर पर यह घाटी अक्टूबर के अंत तक या बर्फबारी शुरू होने तक खुली रहती है. मानसून के आगमन के साथ यहां फूलों की बहार शुरू होती है, जो जुलाई से सितंबर के बीच अपने चरम पर पहुंचती है. इस दौरान ब्रह्म कमल, ब्लू पोस्ता और कोबरा लिली समेत सैकड़ों दुर्लभ प्रजातियों के फूल घाटी की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं.

