देहरादून. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे पर तीखा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ‘दुबई और लंदन’ के धन का हिसाब मांगा है. गोदियाल ने भाजपा को उसके ही ‘दोहरे मापदंडों’ पर घेरते हुए पूछा कि जब दिल्ली में कांग्रेस की रैली से व्यापारियों का नुकसान होता है, तो आज धनतेरस के सबसे बड़े व्यापारिक दिन देहरादून में भाजपा की रैली से कारोबारियों का नुकसान क्यों नहीं हो रहा?
इसे भी पढ़ें- देहरादून-दिल्ली हाईवे पर भीषण हादसा, 4 की मौत, बाल-बाल बचा 6 साल का मासूम, अस्पताल में भर्ती
गणेश गोदियाल ने कहा कि धनतेरस के दिन अमित शाह जी देहरादून आकर रैली और बैठक कर रहे हैं. धनतेरस पर धामी जी से धन का हिसाब लिया जाएगा कि कितना इधर किया, कितना उधर किया, कितना दुबई और कितना लंदन किया. अगर कांग्रेस दिल्ली में रैली करे तो भाजपा व्यापारियों के नुकसान की बात करती है, लेकिन धनतेरस के दिन देहरादून में अपनी रैली करने पर व्यापारियों का नुकसान क्यों नहीं होता?
इसे भी पढ़ें- उत्तराखंड की सरकारी जमीनों पर उठे सवालों के बीच सरकार की सफाई, 6-7 लैंड पार्सल की होगी बिडिंग
आगे गणेश गोदियाल ने ये भी कहा कि भाजपा के अपने लिए अलग और दूसरे राजनीतिक दलों, खासकर राहुल गांधी जी के लिए अलग पैमाने हैं. यही दोहरा रवैया भाजपा की सोच और सच्चाई को उजागर करता है.

