देहरादून. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिल्ली अग्निकांड में गिरफ्तार शेफ केशव नेगी के परिवार से मुलाकात की. जिसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट किया है. उन्होंने कहा, दिल्ली अग्निकांड में गिरफ्तार रिखोली गांव निवासी केशव नेगी जी के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया.

इसे भी पढ़ें- जो चुनौतियां खड़ी हैं, उनका भी आंकलन करना चाहिए और… सिलक्यारा में किए आपदा प्रबंधन को लेकर पूर्व CM हरीश रावत का बड़ा बयान

आगे गणेश गोदियाल ने कहा, दिल्ली में हुए इस दुखद अग्निकांड में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं, लेकिन एक शेफ के रूप में कार्य कर रहे केशव नेगी जी को इस घटना का जिम्मेदार ठहराकर गिरफ्तार किया जाना कई गंभीर सवाल खड़े करता है. यदि सुरक्षा व्यवस्थाओं में चूक हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और वास्तविक जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए. किसी साधारण कर्मचारी को बलि का बकरा बनाना न्याय नहीं है.

इसे भी पढ़ें- “उत्तराखंड में फिर हरियाणवी पर्यटक पर बवाल! ‘हरियाणा से है तो क्या कर लेगा’… खून, कड़ा और पहाड़ों में एंट्री बैन की मांग”

गणेश गोदियाल ने ये भी कहा, दुर्भाग्यपूर्ण यह भी है कि उत्तराखंड के लोगों के हितों की रक्षा का दावा करने वाले भाजपा के नेता केवल बयानबाजी तक सीमित नजर आ रहे हैं. यदि सरकार वास्तव में संवेदनशील है तो उसे इस मामले में गंभीरता से हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच और न्याय सुनिश्चित करना चाहिए. पूरा उत्तराखंड केशव नेगी जी और उनके परिवार के साथ खड़ा है.