ऋषिकेश. एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. ट्रेन की चपेट में आने से 13 साल के बच्चे की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- ‘बदलाव अब दूर नहीं…’, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर गोदियाल का बड़ा बयान, कहा- जब युवा एकजुट होते हैं, तभी…

बता दें कि घटना उत्तराखंड के देहरादून-हरिद्वार रेल मार्ग पर घटी है. देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही जनशताब्दी ट्रेन से बच्चा टकराया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसा होता देख लोगों ने जीआरपी पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पीएम के लिए भेजा.

इसे भी पढ़ें- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेकः गहरी खाईं में जा समाया डंपर, 2 की उखड़ी सांसें, घटना जानकर दहल उठेगा दिल

मृत बालक की पहचान आयुष (13) के रूप में हुई है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है कि आखिर बच्चा ट्रैक पर कैसे पहुंचा. हादसे की असल वजह का पता जांच के बाद ही साफ हो पाएगा.