रुद्रप्रयाग. जनपद में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार डंपर गहरी खाई में जा गिरा. घटना में ट्रक में सवार 2 लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद लोगों के बीच हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों में से एक युवक की लाश को बरामद कर लिया. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- ‘बदलाव अब दूर नहीं…’, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर गोदियाल का बड़ा बयान, कहा- जब युवा एकजुट होते हैं, तभी…
बता दें कि जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, रुद्रप्रयाग द्वारा अवगत कराया गया कि फाटा एवं बड़ासू के बीच तरसाली के समीप एक डम्पर (वाहन संख्या UK13CA0826) गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. सूचना प्राप्त होते ही जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, रुद्रप्रयाग द्वारा तत्काल एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस एवं 108 एम्बुलेंस को घटनास्थल पर पहुंची.
इसे भी पढ़ें- विकास की भेंट चढ़ी जिंदगीः सिल्क्यारा टनल में हादसा, कंक्रीट लाइनिंग का ब्लॉक टूटकर गिरने से श्रमिक की मौत
वहीं रेस्क्यू दल द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त डम्पर में कुल 2 व्यक्ति सवार थे. खोज और बचाव अभियान के दौरान एक व्यक्ति का शव बरामद कर सड़क तक पहुंचा दिया गया है, जबकि दूसरे व्यक्ति के शव का स्थान चिन्हित कर लिया गया है तथा उसे निकालने की कार्रवाई जारी है. मृतकों की पहचान संजय राणा और मोहन के रूप में हुई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

