हेमंत शर्मा, इंदौर। नगर निगम की कार्यप्रणाली से नाराज होकर वार्ड क्रमांक 75 में एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। क्षेत्र में लंबे समय से सड़क न बनने और बारिश के कारण फैले कीचड़ से परेशान होकर स्थानीय पार्षद कुणाल सोलंकी रहवासियों के साथ खुद सड़क के बीचों-बीच कीचड़ में बैठकर धरने पर बैठ गए। मामला भावना नगर और पालदा नाका क्षेत्र का है, जहाँ विकास न होने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
प्रदर्शन कर रहे रहवासियों का कहना है कि उनके क्षेत्र की सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। बारिश के दिनों में यहाँ अत्यधिक कीचड़ हो जाने के कारण लोगों का पैदल निकलना और वाहनों का आवागमन पूरी तरह दूभर हो जाता है। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि इस समस्या को लेकर नगर निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला और कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
पवित्र रिश्ते पर लगा कलंक: 5 साल से राखी बांध रही नाबालिग से दरिंदगी, वीडियो बनाकर
निराकरण तक धरने पर अड़े पार्षद
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे पार्षद कुणाल सोलंकी ने दो टूक कहा, “जब तक इस रोड की समस्या का स्थायी निराकरण नहीं हो जाता, तब तक हम कीचड़ में ही धरने पर बैठे रहेंगे।” उन्होंने निगम आयुक्त (कमिश्नर) और एडिशनल कमिश्नर से तुरंत मौके पर पहुंचकर मुलाकात करने और समस्या का समाधान निकालने की मांग की है। रहवासियों ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि जब तक वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर आकर सड़क निर्माण का लिखित या ठोस आश्वासन नहीं देते, तब तक यह विरोध प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा।
इंदौर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत: स्वास्थ्य विभाग सख्त, कोकिलाबेन अस्पताल को थमाया कारण बताओ नोटिस
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

