बाराबंकी। जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, मौलवी के पास बुखार का इलाज कराने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने मौलवी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
यह पूरा मामला जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र का है। जहां के सिहोरिया गांव में बुखार का इलाज कराने मौलवी के पास गए युवक सुकई गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई। युवक की फैमिली का आरोप है की उसकी जीभ काटकर बलि दी गई। जिससे युवक की मौत हुई। इस मामले मे मौलनी गुल्ले बाबा खिलाफ पुलिस को शिकायत की गई है।
बुखार से तप रहा था युवक
परिजनों ने बताया कि चार दिन से सुकई गौतम बुखार से तप रहा था। इलाज के लिए उसका दोस्त उसे मैनुद्दीन के खजुरी गांव के मौलवी गुल्ले हिदायत रसूल को बुलाया। घर पहुंचते ही मौलवी ने सुकई को देखा और उस प्रेत का साया होने की बात कहकर झाड़-फूंक से संकट दूर करने की बात कहकर चला गया। दूसरे दिन फिर मैनुद्दीन मौलवी को लेकर आया और रात के तकरीब 8 बजे झाड़-फूंक शुरू की।
READ MORE: यूपी में एक और पति की बलि… पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने किया सुसाइड, बीवी और ससुरालियों को ठहराया मौत का जिम्मेदार
मौलवी मौके से फरार हो गया
बताया जा रहा है कि इस दौरान मृतक का भाई दुखीराम और अन्य परिजन गांव में ताजिया देखने गए थे। घर पर केवल सुकई और उसका भाई राजेश था। राजेश सोने चला गया। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान मौलवी ने पहले सुकई को नहलाया, फिर फूल-पत्ती चढ़ाया और उसके बाद कुछ बुदबुदाते हुए ताबीज का पानी पिलाया। फिर मांस काटने वाले चापड़ से उसकी जीभ काट दी। जिससे वह तड़पने लगा और मौलवी वहीं से फरार हो गया।
READ MORE: पेड़ बना काल! चलती बाइक पर यूकेलिप्टस गिरने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सुकई के तड़पने की आवाज सुनते ही उसका भाई राजेश मौके पर पहुंचा। उसने जैसे तैसे करके परिजनों को इक्ट्ठा किया और उसे को अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगा। इसी दौरान अधिक खून बहने की वजह से अस्पताल पहुंचने से पहले ही सुकई की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजते हुए गुल्ले बाबा उर्फ़ तांत्रिक गुल्ले बाबा उर्फ़ हिदायत को कस्टडी मे ले लिया है।

