गोरखपुर। महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन नगरी गोरखपुर में आज 1,055 करोड़ की लागत से निर्मित 497 परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम योगी ने विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मान-पत्र प्रदान करने के साथ ही ‘स्वच्छ स्कूल अभियान’ के पोस्टर एवं टूलकिट का विमोचन व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु नगर निगम के वाहनों को हरी झंडी भी दिखाई।
विश्वस्तरीय जन-सुविधाओं का विस्तार
सीएम योगी ने कहा कि विगत 9 वर्षों में डबल इंजन सरकार द्वारा गोरखपुर में कनेक्टिविटी से लेकर विश्वस्तरीय जन-सुविधाओं के विस्तार का जो अभियान चलाया गया है, यह कार्यक्रम उसकी एक महत्वपूर्ण कड़ी है। ‘कचरे को कंचन’ में बदलने के लिए नगर निगम, गोरखपुर के महापौर, पार्षद, नगर आयुक्त की पूरी टीम सहित जनपद वासियों को हृदय से बधाई।
READ MORE: Home Guards Recruitment Exam : योगी की बैठक, कहा- गोपनीयता से कोई समझौता स्वीकार्य नहीं
सीएम योगी ने आगे कहा कि हर पार्षद अपने-अपने वार्ड में एक मिनी फॉरेस्ट, सिटी फॉरेस्ट स्थापित करें। स्मार्ट एंड सेफ सिटी के रूप में अब उत्तर प्रदेश के सभी म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को आगे बढ़ाया है। हमें बच्चों को Reduce, Reuse and Recycle के साथ ही Waste to Art के बारे में जागरूक करना होगा। जहां कूड़ा था, वहां एक आधुनिक इको पार्क बन गया है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

