आगरा. हैवानियत की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. एक युवक ने होटल में 3 दिन तक नाबालिग के साथ रेप किया. उसके बाद किशोरी को उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस कह रही है.

इसे भी पढ़ें- खेल-खेल में आई मौतः घर के बाहर खेल रहे बच्चे की सांप के डसने से मौत, दिल दहला देने वाला VIDEO वायरल

बता दें कि पूरा मामला थाना लोहामंडी क्षेत्र का है. जहां रहने वाली 17 साल की लड़की को एक युवक अपने साथ 17 जुलाई को ग्वालियर लेकर गया. युवक ने किशोरी को होटल में रखकर 3 दिनों तक रेप किया. वहीं किशोरी के गायब होने के बाद परिजनों ने एक युवक पर शक जाहिर करते हुए बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत की. जिसके बाद पुलिस युवक के घर पहुंची. युवक को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह युवती को उसके घर के पास छोड़ दिया और किसी को न बताने की धमकी दी.

इसे भी पढ़ें- सपा सरकार का हाल भूल गए क्या अखिलेश जी? OP राजभर का सपा सुप्रीमो पर हमला, पेपर लीक प्रदर्शन को लेकर लगाए गंभीर आरोप

वहीं जब किशोरी घर पहुंची तो उसने डर के मारे परिजनों को कुछ नहीं बताया. पुलिस की पूछताछ में उसने नानी के घर जाने की बात कही. किशोरी का शांत-शांत रहता देख मां ने वजह पूछी तो उसने खुद के साथ रेप होने की जानकारी दी. जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता का मेडिकल कराया है.