अलीगढ़। जिले से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की फावड़े से हत्या कर दी। मेहनत मजदूरी करके पूरे परिवार की भरण पोषण करने वाली महिला की हत्या से गांव में कोहराम मच गया। शराब की लत ने एक और हंसता-खेलता परिवार उजाड़ दिया।
अकेले घर चलाती थी महिला
यह पूरा मामला जिले के जवां थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का है। जहां, रतन सिंह और कमल सिंह की शादी दो सगी बहने सावित्री देवी और नीलम देवी से हुई थी। रतन सिंह का मौत हो गई है। वहीं कमल सिंह शराब का आदी है। जिसके कारण घर का सारा बोझ पत्नी नीलम के कंधो पर थी। नीलम मेहनत मजदूरी करते दो बेटी और तीन बेटों का भरण पोषण करती थी। उसका पति कमल सिंह कुछ नहीं करता था।
READ MORE: ‘पहले प्रदेश में माफिया हावी रहते थे और…’, CM योगी का बड़ा बयान, कहा- एक वर्ग विशेष के लोग गौ-हत्या में संलिप्त रहते थे
फावड़े से हमला कर मौत के घाट उतारा
पुलिस ने बताया कि कमल पत्नी नीलम से ही शराब पीने का पैसा मांगता था। जिसको लेकर आए दिन घऱ में पति और पत्नी के बीच झगड़ा होता था। विरोध करने पर कमल पत्नी को पीटता भी था। घटना के दिन भी दोनों के बीच पैसों को लेकर झगड़ा हुआ। कमल ने फिर शराब के लिए पैसे मांगे लेकिन नीलम ने देने से इनकार कर दिया। जिससे कमल भड़क गया और फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
READ MORE: रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत
बेटी ने दी गवाही
आरोपी के खिलाफ नीलम की बड़ी बहन सावित्री देवी ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। मृतका की मासूम बेटी गवाह बनी और रोते हुए बोली कि पापा ने मम्मी को मार दिया… गुरुवार को आरोपित को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। घटना से गांव की महिलाओं में भारी आक्रोश है। उन्होंने पूर्ण से शराब बंदी करने की मांग की है।

