मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. जिले में बकाया गृह एवं जलकर की वसूली के लिए नगर निगम ने अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट क्षेत्र में 11 कर बकायेदारों के भवनों एवं प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कुर्की संबंधी कार्रवाई की. इन बकायेदारों पर कुल 74 लाख 48 हजार 336 रुपये का कर बकाया था. कार्रवाई के दौरान 14 लाख 54 हजार ‌939 रुपये की धनराशि जमा कराई गई.

इसे भी पढ़ें- ‘मुख्यमंत्री ने हर जिले में पाला है एक-एक माफिया’, सपा सांसद धर्मेंद्र यादव का तीखा हमला, जानिए क्यों कहा 19 में से 16 अपराधी CM की जाति के

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार ने बताया कि कार्रवाई की जद में होटल समेत विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठान और भवन रहे. बकाया कर की वसूली के लिए संबंधित भवन स्वामियों एवं प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार प्रक्रिया अपनाई गई. एक प्रकरण में संबंधित पार्षद ने तीन दिन के भीतर बकाया कर जमा कराने का आश्वासन दिया. वहीं एक बकाएदार की दुकान बंद मिलीं, जिन्हें कार्रवाई के दौरान चिन्हित किया गया.

इसे भी पढ़ें- PDA और Gen-Z भाजपा का…अखिलेश यादव का बड़ा बयान, BJP की हारने के लिए कर दी बड़ी अपील

कुर्की संबंधी कार्रवाई के दौरान मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, कर निर्धारण अधिकारी, जोनल अधिकारी और संबंधित राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे. अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने बकायेदारों से अपेक्षा की है कि निर्धारित कर एवं अन्य देय धनराशि समय से जमा कर दें. उन्होंने स्पष्ट किया कि कर बकाया भवन स्वामियों और प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार वसूली की कार्रवाई जारी रहेगी.