मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. राम जन्मभूमि मंदिर दान चोरी के चर्चित मामले में जेल में बंद आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू को कोर्ट से आंशिक राहत मिली है. कोर्ट ने पुलिस द्वारा जब्त की गई उसकी कार और मोटरसाइकिल को रिलीज करने का आदेश दिया है.
इसे भी पढ़ें- एक कचौड़ी, दो समोसा… सपा के खिलाफ लगे आपत्तिजनक पोस्टर, अखिलेश यादव ने शेयर कर सरकार से पूछा सवाल
जानकारी के अनुसार, कोर्ट ने मोटरसाइकिल को 2.5 लाख रुपये की जमानत राशि और कार को 11 लाख रुपये की जमानत राशि पर रिलीज किया है. जमानत की शर्तें पूरी होने के बाद दोनों वाहनों को आरोपी के परिजनों को सौंप दिया जाएगा.
गौरतलब है कि राम जन्मभूमि मंदिर के दान पात्र से चोरी का यह मामला सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, साथ ही वारदात में प्रयुक्त कार और मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया था.
इसे भी पढ़ें- सपा सांसद अफजाल अंसारी की अचानक बिगड़ी तबीयत, उल्टियां होने के बाद लखनऊ के मेदांता में भर्ती
फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है और मामले की विवेचना व अदालती कार्यवाही जारी है. कोर्ट के इस आदेश को आरोपी पक्ष के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है.

