मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. रामनगरी अयोध्या से सपा प्रमुख अखिलेश यादव के गुरुवार दौरे को लेकर संतों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. अखिलेश यादव के दौरे और उनके बयानों पर तीखा प्रहार करते हुए संत दिवाकराचार्य का एक बड़ा बयान सामने आया है. अखिलेश यादव का अयोध्या आगमन दुर्भाग्यपूर्ण ही रहा.

इसे भी पढ़ें- UP में 36 से 85 मेडिकल कॉलेज, 13,600 के पार MBBS सीटें, योगी ने गिनाए बदलाव

संत दिवाकराचार्य ने कहा कि वे धर्मनगरी पहुंचे जरूर, लेकिन न तो उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि जाकर प्रभु श्री रामलला सरकार के दर्शन किए और न ही हनुमानगढ़ी में जाकर संकटमोचन हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद लिया. वे केवल पवन पांडेय के मंच पर खड़े होकर राजनीति करते नजर आए.

अखिलेश यादव द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दिए जाने पर संत दिवाकराचार्य ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख राजनीतिक डींगें मार रहे हैं, जबकि उनकी पार्टी खुद अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है. सपा प्रत्याशी पवन पांडेय को हराने के लिए तो मैं ही काफी हूं.

इसे भी पढ़ें- शहनाई बजने से पहले उठी अर्थी! प्रेमी की सगाई की खबर मिलते ही प्रेमिका ने खत्म की जिंदगी, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

आगे उन्होंने ये भी कहा कि अखिलेश यादव पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वे अयोध्या से हारना पसंद करेंगे या गोरखपुर से. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी वहीं से चुनाव लड़ेंगे और उन्हें शिकस्त देंगे जहां से अखिलेश खुद मैदान में उतरेंगे.