मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. विद्युत व्यवस्था में सुधार को लेकर नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सर्किट हाउस में बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में चीफ इंजीनियर, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, एक्सईएन और ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के एसडीओ मौजूद रहे. बैठक के बाद विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2017 के बाद प्रदेश के विद्युत विभाग में अभूतपूर्व सुधार हुआ है. उन्होंने कहा, 2017 से पहले बिजली आती ही नहीं थी. कब आएगी और कब जाएगी, यह मालूम ही नहीं था. शहरी क्षेत्रों में व्यापारी और उद्यमी परेशान थे, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में किसान सिंचाई को लेकर चिंतित रहते थे.
इसे भी पढ़ें- राहुल गांधी और अखिलेश यादव को… केशव मौर्य ने बोला तीखा हमला, जानिए PM मोदी की तारीफ करते हुए दोनों नेताओं के लेकर क्या कहा?
उन्होंने बताया कि वर्तमान में योगी सरकार में शहरी क्षेत्र में 22 से 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 16 से 20 घंटे विद्युत आपूर्ति हो रही है. पिछले कुछ समय से ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित होने की शिकायतें मिली थीं, जिसको लेकर यह समीक्षा बैठक बुलाई गई. वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि पिछले हफ्ते उन्होंने पावर कॉरपोरेशन के एमडी से भी मुलाकात कर सुधार के प्रस्ताव दिए थे.
इसे भी पढ़ें- खाकी पर ‘खूनी’ दाग! पुलिस के लात मारने से दलित गर्भवती महिला की मौत, चंद्रशेखर आजाद ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए CM योगी से जो कहा…
बैठक में शहर में लटकते तारों को दुरुस्त करने, टेढ़े खंभों को सीधा करने और ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई. उन्होंने आश्वस्त किया कि शहर में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी. कहा, 2017 के बाद दुर्गा पूजा, रामलीला में कभी बिजली की दिक्कत नहीं हुई. आगामी दुर्गा पूजा, रामलीला और दीपावली तक व्यवस्था पहले की तरह सुचारू रहेगी. इसके लिए क्षमता वृद्धि और सुधार के कार्य तेजी से किए जाएंगे.



