मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. कोतवाली नगर क्षेत्र से रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है. अंगूरीबाग प्राथमिक विद्यालय के सामने 17 वर्षीय किशोर की जान चली गई. जानकारी के मुताबिक किशोर तेज रफ्तार बाइक पर सवार था. इसी दौरान सड़क पर अचानक एक गाय आ गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- टूट जाएगी UP के लड़कों की जोड़ी! OP राजभर ने अखिलेश यादव पर कसा करारा तंज, आप का जिक्र कर सीट बंटवारे को लेकर पूछा सवाल
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाय को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी नगर निगम की कूड़ा गाड़ी में जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. टक्कर के आवेग से नगर निगम की खड़ी गाड़ी भी कई फीट तक आगे खिसक गई. टकराने के बाद किशोर उछलकर डिवाइडर से जा टकराया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं. हादसे के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने ही डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और किशोर को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ें- ये तो कमाल ही हो गया! SGPGI ने स्पाइन-ड्रिलिंग के लिए बनाया नया और सुरक्षित डिवाइस, मिला पेटेंट
पिता को खाना देकर लौट रहा था घर
मृतक की पहचान बेसिक शिक्षा कार्यालय में तैनात क्लर्क मोहम्मद शोएब सिद्दीकी के 17 वर्षीय बेटे के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि शोएब सिद्दीकी खुद बीमारी के चलते जिला अस्पताल में भर्ती हैं. किशोर अपने पिता के लिए अस्पताल में खाना पहुंचाकर वापस घर लौट रहा था, तभी रास्ते में यह अनहोनी हो गई. बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.


