लखनऊ. मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर करारा तंज कसा है. उन्होंने कांग्रेस के साथ सब कुछ ठीक नहीं चलने का दावा करते हुए सवाल किया है. साथ ही आम आदमी पार्टी को सीटें कितनी देंगे, ये बात भी पूछी है. उन्होंने कहा, अखिलेश जी, आख़िर ऐसा क्या हुआ कि आपकी आपके बॉस राहुल जी से खटपट शुरू हो है? ये लड़कों की जोड़ी टूटकर बिखरने वाली है.

इसे भी पढ़ें- मथुरा में भाभी के प्यार में 18 साल के युवक ने दी जान, मौत से पहले बनाया वीडियो; 3 लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

ओपी राजभर ने कहा कि पता चला है कि राहुल जी को लगने लगा है कि यूपी में चाहे आपके साथ रहें या किसी और के, सरकार तो आनी नहीं है. इसलिए आपके भरोसे घनघोर बेइज्जती कराने से बेहतर है कि अपनी ताक़त दिखायें. यही वजह है कि राहुल जी के सिपहसालार राय साहब से लेकर इमरान मियां तक सब आपको राजनीति सिखाने में लग गये हैं. जो कांग्रेस वाले कभी आपके पिता और चाचा जी के समय दरबार लगाया करते थे, आज आपको ही आंख दिखाने लगे हैं.

इसे भी पढ़ें- 2013 बैच की तेजतर्रार IAS दिव्या मित्तल ने दिया त्यागपत्र, सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट से हुआ खुलासा

ओपी राजभर ने ये भी कहा कि सुनने में आ रहा है कि आजकल आपको झाड़ू से बहुत ज्यादा प्यार हो गया है. संजय सिंह को लेकर घूम रहे हैं! सही भी है, अपने कटेगरी की ही पार्टी चुने हैं. जनता का धन लूटने के मामले में सपा की तरह ‘आप’ वाले भी राज्यस्तरीय खिलाड़ी हैं. खैर ये बताइए…कांग्रेस को तो 200 सीट देने की बात पर ही आप लोगों की हंफरी छूट रही थी? झाड़ू छाप को कितनी सीटें देंगे…150 की 200? या अभी केवल लॉलीपॉप के भरोसे ही टहला रहे हैं?