मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. मछली-भात के मुद्दे पर एक न्यूज चैनल पर हुई डिबेट के दौरान सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास द्वारा निषाद समुदाय पर की गई अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है. महंत के इस बयान से अयोध्या के निषाद समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है. मामले को लेकर निषाद समाज के जिलाध्यक्ष श्याम लाल निषाद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने महंत राजू दास को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि वे तुरंत पूरे निषाद समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें.

इसे भी पढ़ें- सपा ‘झूठे वादों’ का पिटारा लाई…स्त्री सम्मान समृद्धि योजना को लेकर अखिलेश यादव पर पंकज चौधरी का निशाना, पूछे तीखे सवाल

श्याम लाल निषाद ने कहा, “राजू दास को मैं चेतावनी देना चाहता हूं कि उन्होंने पूरे निषाद वंश को गाली दी है. अगर किसी एक व्यक्ति ने गलती की थी तो उसी को गाली देते, पूरे समाज को गाली क्यों दी? या तो वे निषाद बिरादरी से माफी मांगे, नहीं तो हम पूरी बिरादरी मिलकर उन्हें अयोध्या से उखाड़कर फेंकने का काम करेंगे, ये हमारा वादा है.

इसे भी पढ़ें- योगी जी अब भोगी बन गए हैं, 27 में…कृष्णानंद राय हत्याकांड को लेकर अजय राय का हमला, महंत राजू के गाली देने के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा

उन्होंने आगे कहा कि हनुमानगढ़ी के महंत हों या कोई और, जो भी उनकी बिरादरी को गाली देगा, उसे निषाद समाज माफ नहीं करेगा. इस घटना से पूरा समाज बौखलाया हुआ है और लोग लगातार फोन कर पुतला फूंकने की मांग कर रहे हैं. फिर एक निषाद की गलती पर पूरे निषाद समाज को गाली क्यों दी गई. फिलहाल इस बयानबाजी के बाद अयोध्या में संत समाज और निषाद समाज के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है.