बदायूं. एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां एक तेज रफ्तार कार और कैंटर के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. घटना में पिता-पुत्र की मौके पर ही जान चली गई. वहीं घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घटना की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- यूपी चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में फूट! कांग्रेस नेता ने कहा- ‘… तो हार जातीं इकरा हसन’
बता दें कि घटना गंगा एक्सप्रेसवे पर संभल-बदायूं जिले की सीमा के पास चैनल नंबर 31 पर घटी है. जहां एक परिवार कार में सवार होकर कहीं जा रहा था. इसी दौरान चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार आगे जा रहे कैंटर से जा भिड़ी. घटना इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. घटना होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- सत्ता से बेदखल कांग्रेस समेत बाकी…डिप्टी सीएम केशव मौर्य का करारा पलटवार, जानिए चुनाव आयोग को लेकर क्या कहा?
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को तत्काल अस्पताल भिजवाया. जहां चिकित्सकों ने जांच कर 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान पिता जफरुल हसन और सात वर्षीय बेटा अर्श मोहम्मद के रूप में हुई है. वहीं मृतक की पत्नी, बेटा और चालक का इलाज जारी है.


