लखनऊ. 2 चुनाव आयुक्तों के खुलासे के बाद विपक्षी दल भाजपा पर हमलावर हैं. इन सबके बीच डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि देश के अधिकांश राज्यों में सत्ता से बेदख़ल कांग्रेस समेत बाकी विपक्षी दलों की स्थिति ‘नाच न जाने, आंगन टेढ़ा’ वाली है. हर एक चुनाव के पहले हार के डर से ये एक ऐसी स्क्रिप्ट गढ़ने लगते हैं, ताकि चुनावी नतीजों के बाद फेस सेविंग की जा सके. हार से ‘लाज’ बचाई जा सके.
इसे भी पढ़ें- अब देश को सवालों का जवाब चाहिए…चुनाव आयोग को लेकर चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान, मांग लिया इस्तीफा
पहले यह बुरी आदत केवल कांग्रेस और ख़ासकर उसके चंचल स्वभाव के नेता राहुल गांधी को थी, अब उनकी देखा-देखी यह बीमारी उन पार्टियों को भी लग गई है, जो जमीन पर लड़ने का दमख़म रखती थीं. अगर चुनाव आयोग की कमान राहुल जी और उनके गठबंधन के साथियों मसलन, सपा बहादुर अखिलेश यादव और ममता तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता दीदी को भी दे दी जाए, तो भी जनता का भरोसा भाजपा और उसके नेता प्रधानमंत्री मोदी में ही रहने वाला है.
इसे भी पढ़ें- कानून से कबड्डी? चंपत राय-अनिल मिश्रा-गोपाल राव बने गवाह, 5 बड़े बक्से में बंद 7,278 पन्नों का कच्चा-चिट्ठा कोर्ट में दाखिल
भाजपा की चुनावी विजय डबल इंजन सरकार के काम, जनता के विश्वास और बूथ स्तर तक मजबूत संगठन का परिणाम है. जहां चुनाव, वहां कमल खिलाने के संकल्प के साथ भाजपा कार्यकर्ता दिन-रात जनता के बीच मेहनत कर रहा है. जनता के आशीर्वाद, सरकार के काम और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से तीसरी बार भी उत्तर प्रदेश में भाजपा ऐतिहासिक विजय के साथ सरकार बनाएगी.


