लखनऊ. 2 चुनाव आयुक्तों के खुलासे के बाद सियासी पारा गर्मा गया है. विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है. नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि चुनाव आयोग पर उठे गंभीर सवालों का जवाब अब देश को चाहिए.
इसे भी पढ़ें- न UP, न बिहार… देश के इन 4 राज्यों के लोगों को नौकरी नहीं देगा A1 Sports World कंपनी का CEO, मचा बवाल
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार रिकॉर्ड पर आपत्ति दर्ज की. मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने, वोटर डेटा के केंद्रीकरण और चुनावी सॉफ्टवेयर से जुड़े कदमों पर गंभीर आपत्तियां सामने आईं, जिनमें कुछ को “अनधिकृत” और “अवैध” बताया गया. जब चुनाव आयोग के भीतर ही इतने गंभीर मतभेद और आपत्तियां दर्ज हुई हैं, तो चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल उठना स्वाभाविक है.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश यादव के दौरे से पहले रायबरेली में सियासी बवाल, अतीक-मुख्तार की तस्वीरों से मचा हंगामा
चंद्रशेखर आजाद ने ये भी कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट को इन तथ्यों का संज्ञान लेकर पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करनी चाहिए. और यदि चुनाव आयोग इन गंभीर सवालों का संतोषजनक जवाब देने में विफल रहता है, तो मुख्य चुनाव आयुक्त को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए. मतदाता का अधिकार सर्वोपरि है. लोकतंत्र में जवाबदेही से कोई ऊपर नहीं हो सकता.


