अनूप मिश्रा, बहराइच. महिला सिपाही ने फांसी लगाकर जान दे दी है. घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमे और लोगों के बीच हड़कंप मच गया. पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है. पुलिस आत्महत्या के पीछे की वजह खंगालने में जुट गई है. फिलहाल मौत के पीछे की वजह साफ नहीं है. जांच के बाद ही असल कारण का पता चल सकेगा.

इसे भी पढ़ें- ये तानाशाही नहीं तो और क्या? रामलला का दर्शन करने पहुंचे अजय राय को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, सरकार पर बोला तीखा हमला

बता दें कि हुजूरपुर थाने में तैनात 25 वर्षीय महिला आरक्षी ज्योति पासवान का शव सोमवार देर शाम थाना परिसर स्थित उनके कमरे में फंदे से लटका मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।.मौके पर क्षेत्राधिकारी कैसरगंज, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई.

बताया जा रहा है कि महाराजगंज निवासी ज्योति पासवान वर्ष 2019 बैच की सिपाही थीं और करीब डेढ़ साल से हुजूरपुर थाने में तैनात थीं. सोमवार शाम करीब 5 बजे वह जिला मुख्यालय से थाने पहुंचीं और अपने कमरे में चली गईं. लगभग आधे घंटे बाद जब पुलिसकर्मी कमरे में पहुंचे तो उनका शव पंखे से लटका मिला. उन्हें तत्काल नीचे उतारकर चिकित्सक से परीक्षण कराया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें- हाइवे, हादसा और हाहाकारः स्लीपर बस और ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत, 4 लोगों की मौत, बाकी यात्रियों का जो हाल हुआ…

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों के अनुसार फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है और मौत के कारणों की हर पहलू से जांच की जा रही है. फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.