अनूप मिश्रा, बहराइच. जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लाश लटकी मिली. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस मौत के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
इसे भी पढ़ें- जन्मदिन, जश्न और जानलेवा खेलः बर्थडे के बीच जिम में चली जमकर गोलियां, छोटी सी बात पर बिछा दी 3 लोगों की लाश
बता दें कि पूरा मामला बजीरगंज क्षेत्र का है. जहां रहने वाले 32 वर्षीय राहुल ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना के समय घर के अन्य सदस्य अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे, जिससे किसी को भी अनहोनी की भनक नहीं लग सकी.
मृतक के चाचा विजय ने बताया कि राहुल की माँ सफाई कर्मचारी हैं और वे काम पर गई हुई थीं, जबकि उसकी पत्नी बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थी. जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो स्थानीय लोगों और परिजनों ने देखा कि राहुल का शव दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ है. आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी.
इसे भी पढ़ें- महिला आरक्षण का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार… योगी सरकार पर बरसे श्याम लाल पाल, जानिए ऐसा कह गए सपा प्रदेश अध्यक्ष
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि, अभी तक आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है. घटना के बाद पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

