संजय तिवारी, बलिया. करवा चौथ के पावन पर्व पर धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. खुद को छात्र नेता बताने वाले शेख मोहम्मद नाम के एक युवक ने सोशल मीडिया पर अमर्यादित पोस्ट लिखकर पूरे इलाके का माहौल गरमा दिया. हिंदू संगठनों के भारी आक्रोश और बढ़ते तनाव को देखते हुए गड़वार थाना प्रभारी हितेश कुमार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा है.
इसे भी पढ़ें- राहुल गांधी की जेबी कांग्रेस एंड कंपनी की… केशव मौर्य ने ‘जन महाभियोग’ बैठक को राजनीतिक नौटंकी बताते हुए साधा निशाना, दिया बड़ा बयान
बता दें कि गड़वार थाना क्षेत्र के नगर पंचायत रतसर कला में करवा चौथ के पावन पर्व पर एक बेहद शर्मनाक और आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट ने तनाव का माहौल बना दिया. खुद को छात्र नेता बताने वाले शेख मोहम्मद नाम के इस आरोपी ने पोस्ट पर लिखा कि ‘करवा चौथ में यदि किसी के पति बाहर हैं, तो मैं फ्री हूं.’ इस अमर्यादित टिप्पणी से त्योहार की गरिमा और धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची, जिसके बाद हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया.
इसे भी पढ़ें- योगी जी, यही हैं अच्छे दिन! 500 रुपये में बिक रही 266 की यूरिया, चंद्रशेखर ने सरकार को घेरते हुए दिया बड़ा बयान
मामला बढ़ता देख थाना प्रभारी हितेश कुमार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शेख मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है. कुछ दिन पहले ही एक और मनबढ़ द्वारा इलाके का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई थी, जिसे पुलिस ने तुरंत जेल भेजा था. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.

