लखनऊ. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर आयोजित कांग्रेस की ‘जन महाभियोग’ बैठक को लेकर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है. डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने इस बैठक को “राजनीतिक नौटंकी” करार देते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. उनका कहना है कि संवैधानिक रूप से महाभियोग की प्रक्रिया संसद में चलती है, सड़कों पर नहीं. जनहित के नाम पर किए जा रहे इस तमाशे और प्रदर्शनों के कारण दिल्ली के व्यापारियों का कारोबार ठप हो रहा है और यह आयोजन केवल राहुल गांधी को एक बार फिर से राजनीतिक रूप से लॉन्च करने का एक और नाकाम प्रयास है.
इसे भी पढ़ें- चारदीवारी में ‘चांद’ की दस्तक: सलाखों के पीछे भी नहीं डिगा आस्था और प्रेम, जानिए 20 महिला बंदियों ने कैसे पूरा किया व्रत
केशव मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी की जेबी कांग्रेस एंड कंपनी की आज दिल्ली में उनके अपने खड़ाऊ अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर तथाकथित ‘जन महाभियोग’ बैठक खुद में एक गंभीर सवाल है. आजादी दिलाने का अहंकार पालने वाली सबसे बूढ़ी कांग्रेस के नेता बेहतर तरीक़े से जानते हैं कि संवैधानिक महाभियोग संसद में लाया जाता है, सड़क पर हर्गिज नहीं.
इसे भी पढ़ें- योगी जी, यही हैं अच्छे दिन! 500 रुपये में बिक रही 266 की यूरिया, चंद्रशेखर ने सरकार को घेरते हुए दिया बड़ा बयान
आगे केशव मौर्य ने ये भी कहा कि लेकिन अपने खुद के धतकर्मो की शिकार कांग्रेस आज भी राजनीतिक नौटंकी से बाज आने को तैयार नहीं है. दिल्ली के व्यापारियों का कारोबार ठप करके नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को एक बार फिर लॉन्च करने का नकली प्रयास हो रहा है. जनहित के नाम पर राजनीतिक तमाशे का औचित्य आखिर जनता की समझ से दूर है, लेकिन कांग्रेस अपना नगाड़ा बजाने को तैयार है.

