संजय तिवारी, बलिया. सिकंदरपुर में दो दिन पहले आए अखिलेश यादव ने कहा था कि जेवर एयरपोर्ट का नाम इस लिए बदला जा रहा है कि उसे बाद में बेचा जा सकें. वही यूपी सरकार के अल्पसंख्यक मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने अखिलेश यादव के बयान का पलटवार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी राजनीतिक हताशा का शिकार हो चुकी है और अखिलेश यादव को कुछ सूझ नहीं रहा कि किस तरह से जनता को गुमराह किया जा सकें. जो 2027 की जमीन है वह खिसक चुकी है.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी, 865 करोड़ में आपके जेब में कितना गया? ओपी राजभर JPNIC को लेकर सपा सुप्रीमो को घेरा, पूछे तीखे सवाल
दानिश आजाद अंसारी ने आगे कहा कि जनता ने पूरी तरह से यह मन बना लिया है कि 2027 में समाजवादी पार्टी को सत्ता से और दूर पहुंचाना है सपा अपने कार्यकाल में लूट और खसोट को बढ़ावा दिया है अपराध और अपराधियों को पोषित करने का काम किया है समाजवादी पार्टी ने इससे सपा से जनता बहुत ही नाराज है 2027 में समाजवादी पार्टी के लिए वही परिणाम रहेगा जो 2017 और 2022 में रहा.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश यादव को OP राजभर की चुनौती, बोले- अयोध्या नहीं तो जहूराबाद आकर लड़ लें चुनाव
आगे दानिश आजाद अंसारी ने ये भी कहा कि वहीं एलन मस्क के बयान को लेकर कहा कि देश में कही आंदोलन नहीं है. देश विश्वास और एकता के सूत्र में बंधकर आगे बढ़ रहा है. हां देश में कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी जैसे दल है जिन्हें देश का विकास पसंद नहीं आ रहा है. हालांकि, जनता देश के विकास को जानती है.

