संजय तिवारी, बलिया. परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दुनिया के आठ देशों में Gen Z के नेतृत्व में हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि विदेशों में होने वाली घटनाओं को भारत के संदर्भ में नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि हर देश की अपनी संस्कृति और राजनीतिक परिस्थितियां होती हैं. पाकिस्तान का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां कई बार सेना द्वारा तख्तापलट किया गया है, जबकि भारत का लोकतंत्र दुनिया के सबसे मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में से एक है.
इसे भी पढ़ें- भविष्य को खिलौना समझा है! एक ही डेट पर PET और PhD की परीक्षा, चंद्रशेखर ने सवाल खड़े करते हुए कर दी बड़ी मांग
दयाशंकर सिंह ने आगे कहा कि कुछ विदेशी ताकतें भारत के लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि भारत में रहने वाले कुछ लोग भी ऐसी गतिविधियों में शामिल होते हैं. हालांकि, उनका मानना है कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था इतनी मजबूत है कि इस तरह के घटनाक्रम का देश की राजनीतिक स्थिरता पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा.
इसे भी पढ़ें- BJP हर चुनाव वोट से नहीं… वोट के लिए स्कूलों की मान्यता खत्म करने की धमकी, अखिलेश ने शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव को किया बड़ा दावा
मंत्री ने भारत के लोकतंत्र की मजबूती का उदाहरण देते हुए कहा कि देश में एक सामान्य परिवार से आने वाली द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति के पद तक पहुंची हैं, जबकि नरेंद्र मोदी भी सामान्य परिवार से निकलकर देश के प्रधानमंत्री बने हैं. उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र की यही ताकत है, जहां आम नागरिक भी सर्वोच्च संवैधानिक पदों तक पहुंच सकता है. दुनिया के कई देशों में जहां राजनीतिक अस्थिरता और तख्तापलट की घटनाएं सामने आती हैं, वहीं भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था लगातार मजबूत बनी हुई है.

