लखनऊ. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा एक ही दिन होने को है, जिसकी वजह से छात्रों के सामने एक परीक्षा छोड़ना पड़ेगा. जिसे लेकर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण ने सवाल खड़े किए हैं और परीक्षा की तिथि में बदलाव करने की बात कही है.

इसे भी पढ़ें- BJP हर चुनाव वोट से नहीं… वोट के लिए स्कूलों की मान्यता खत्म करने की धमकी, अखिलेश ने शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव को किया बड़ा दावा

आगे चंद्रशेखर आजाद रावण ने कहा कि 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा एक ही दिन निर्धारित होने से अभ्यर्थियों के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई है. PET की परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को आयोजित होनी है. दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 25 अक्टूबर को एक परीक्षा छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें- डर किस बात का है! रिजीम चेंज को लेकर विपक्षी दल पर बरसे केशव मौर्य, दे डाली बड़ी चेतावनी…

उन्होंने कहा कि PET की परीक्षा तिथियां पहले से प्रस्तावित थीं, जबकि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने बाद में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि 25 अक्टूबर घोषित की. इतना ही नहीं, PET के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन को भी केंद्र बनाया गया है. इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन ने उसी दिन पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराने का निर्णय लिया है. विश्वविद्यालय प्रशासन को अभ्यर्थियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव करना चाहिए, ताकि दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले किसी भी अभ्यर्थी का एक अवसर न छिने.