लखनऊ. देश की सियासत में इन दिनों रिजीम चेंज की खूब चर्चा है. विपक्षी दल रिजीम चेंज का दावा भी कर रहे हैं. जिसे लेकर डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि रिजीम चेंज वहां होता है जहां दिखावे का लोकतंत्र होता है, लेकिन असली ताकत किसी और के हाथ में होती है. अपने देश में रिजीम चेंज की बात करने का मतलब जनता के अधिकारों पर ‘डाका’ डालना है.

इसे भी पढ़ें- BJP हर चुनाव वोट से नहीं… वोट के लिए स्कूलों की मान्यता खत्म करने की धमकी, अखिलेश ने शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव को किया बड़ा दावा

केशव मौर्य ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है और असली ताकत जनता के हाथ में होती है, इसलिए एक हाथ में संविधान की लाल किताब और दूसरे पंजे से रिजीम चेंज की बात करना अपने आप में ‘विरोधाभास’ है. रिजीम चेंज की बात करने वालों को पता है कि जनता उनसे रूठी है और सत्ता उनसे दूर है, इसलिए विदेशी साज़िश के तहत वे रिजीम चेंज करने की बात करने का दुस्साहस कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- यहां अपने ही ‘कातिल’ हैं! जमीन बंटवारे के विवाद में 2 पक्षों के बीच मारपीट, अधेड़ की थमी सांसें, जानिए खूनी खेल के पीछे की पूरी कहानी…

आगे केशव मौर्य ने ये भी कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अटूट भरोसा करने वाली देश की जनता ‘रिजीम चेंज’ की बात करने वालों को ऐसा सबक सिखाएगी कि रिजीम चेंज की बात करना तो दूर वे जनता के बीच भी नहीं जा पाएंगे.