संजय तिवारी, बलिया. सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के ‘25 के फार्मूले’ वाले बयान पर तीखा हमला बोला. धर्मेंद्र यादव ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य को किसी दूसरे फार्मूले की बात करने से पहले अपना ही ताकत और अधिकार बढ़ाना चाहिए, क्योंकि वह ढकोसन सिद्ध हो गए हैं. उस छवि से बाहर निकल सकें तो आ जाएं. इतना ही नहीं धर्मेंद्र यादव ने सीटों के बंटवारे और राज्यसभा उम्मीदवार के साथ कई अन्य मुद्दों पर भाजपा को घेरा है.
इसे भी पढ़ें- UP में अराजकता का राज: भाजपा पर इमरान मसूद ने बोला तीखा हमला, दलितों के खिलाफ बढ़ते अत्याचार को लेकर कह दी बड़ी बात
राज्यसभा चुनाव में धनराज नाथवानी की उम्मीदवारी को लेकर भी धर्मेंद्र यादव ने बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि धनराज नाथवानी उन्हीं दस लोगों में से जाएंगे, जो राज्यसभा में जाएंगे. उन्होंने सवाल किया कि ढाई सौ राज्यसभा सदस्यों में से अगर नाथवानी भी जाएंगे तो बहुतों को दर्द क्यों हो रहा है. जो लोग आज पीडीए की बात कर रहे हैं, उन्होंने पूरे पीडीए का हक खा लिया और अब पीडीए की बात कर रहे हैं. अगर धनराज नाथवानी को राज्यसभा के लिए प्रत्याशी घोषित किया जा रहा है तो अब पीडीए की याद क्यों आ रही है. पिछले 12 साल में दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पिछले 10 साल के दौरान पीडीए के लिए क्या किया गया, इसका हिसाब दिया जाना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- ‘यह हादसा नहीं, हत्या है!’ मऊ कांड पर अजय राय ने की बिजली विभाग पर मुकदमा और मुआवजे की मांग
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की चर्चा को लेकर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी वह काम करेगी, जिससे हर हाल में बीजेपी को हटाया जा सके और इंडिया गठबंधन को किसी तरह का नुकसान न हो. जो लोग इस तरह के बयान दे रहे हैं, वे 2024 के चुनाव में कहीं नहीं थे. उन्होंने कहा कि वह ऐसे बयानों को गंभीरता से नहीं लेते. हालांकि, राहुल गांधी को लेकर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस नेता को कुछ मामलों में स्पष्ट निर्णय लेने चाहिए और बयानबाजी पर रोक लगनी चाहिए. बीजेपी नेताओं द्वारा राहुल गांधी और अन्य नेताओं को ‘लड़का’ कहे जाने पर उन्होंने कहा कि जिन्हें बीजेपी वाले लड़का कह रहे हैं, वे लड़के नहीं बल्कि लीडर हैं और उन्हीं नेताओं ने उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बैसाखी पर ला दिया है.

