बरेली. एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. प्यार में पागल एक आशिक ने अपनी प्रेमिका, उसके पति औऱ 2 बच्चों पर तेजाब फेंक दिया. तेजाब के हमले से चारों झुलस गए. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. चारों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. आरोपी के गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है.
इसे भी पढ़ें- सिस्टम भी ऐसे ही सोया हुआ है! समाधान दिवस पर डीपीआरओ की ‘नींद भरी सेवा’, वीडियो वायरल
बता दें कि पूरा मामला शेरगढ़ कस्बा के एक मोहल्ले का है. जहां एक युवक तड़के पहुंचा और सो रही महिला, उसके पति और बच्चों के ऊपर तेजाब डाल दिया. जिससे चारों गंभीर रूप से झुलस गए. चारों पर तेजाब फेंकने वाला कोई और नही, बल्कि महिला का प्रेमी ही था. घटना के बाद आनन-फानन में चारों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
इसे भी पढ़ें- भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री… अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान, व्यापारियों को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कही बड़ी बात
वहीं घटना के बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के लोगों से पूछताछ की. पूछताछ में पता चला कि जिसने तेजाब से हमला किया है, वह महिला का प्रेमी रह चुका है. दोनों के बीच अवैध संबंध थे. हालांकि, महिला ने उससे बातचीत बंद कर दी थी. इसी बात से नाराज होकर सनकी प्रेमी उमेश कश्यप ने तेजाब फेंका. पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

