चित्रकूट. एक भीषण सड़क हादसे में क्रेन के नीचे दबने से चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई. राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला, जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- लोकतंत्र के सहारे 27 की सत्ता! भाजपा को लोकतंत्र का दुश्मन बताते हुए अखिलेश ने साधा निशाना, वोटर लिस्ट को लेकर दिया बड़ा बयान
बता दें कि घटना बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओहन बांध के पास स्थित एक पुलिया पर हुई. क्रेन सवार दोनों कर्मी रात करीब 10 बजे किसी सामान को उतारने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में क्रेन अनियंत्रित होकर पलट गई. घटना में चालक आशीष कुमार (35) और खलासी नीलू उर्फ अनिल कुमार (30) की मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें- बयान, बवाल और बखेड़ाः नेहा बोरा के विवादित बोल पर भड़के महंत राजू दास, सनातन संस्कृति का अपमान बताते हुए दिया बड़ा बयान
थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी. क्रेन के नीचे दबे दोनों युवकों को किसी तरह बाहर निकालकर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही वे दम तोड़ चुके थे. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

