अशोक कुमार जायसवाल, डीडीयू नगर. शुक्रवार को हिनौली चर्च स्कूल परिसर में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई कराई. मामले को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया.

इसे भी पढ़ें- फंस गए धोखेबाज! बैंक से लोन दिलाने के नाम पर महिला से लाखों की धोखाधड़ी, जानिए आखिर कैसे हुआ पूरा खेला

जानकारी के अनुसार, हिनौली चर्च स्कूल से संबंधित भूमि विवाद का मामला लंबे समय से न्यायालय में विचाराधीन था. इस प्रकरण में जितेंद्र सोनी और देवी चंद्रिका प्रसाद पक्षकार बताए जा रहे हैं. न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश के अनुपालन में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई प्रारंभ कराई. कार्रवाई के दौरान तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव स्वयं मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने राजस्व विभाग की टीम के साथ पूरे अभियान की निगरानी की.

इसे भी पढ़ें- अभी भी भ्रष्ट भाजपा सरकार… अखिलेश यादव का राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर तीखा हमला, VIDEO शेयर कर लगाए गंभीर आरोप

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हाई कोर्ट के आदेश का हर हाल में पालन कराया जाएगा और सरकारी अभिलेखों के अनुसार यदि किसी प्रकार का अवैध कब्जा पाया जाता है तो उसे हटाने की कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने कहा कि न्यायालय के आदेशों का पालन कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी.