अशोक कुमार जायसवाल, डीडीयू नगर. सोशल मीडिया पर चार पहिया वाहन से खतरनाक स्टंट कर वीडियो वायरल करना पांच युवकों को महंगा पड़ गया. थाना अलीनगर पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और स्टंट करने वाले पांच युवकों को वाहन सहित गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध निवारक कार्रवाई की.
इसे भी पढ़ें- कूड़े के ढेर, जाम नालियां, बदहाल सड़क… दुलहीपुर में सफाई व्यवस्था फेल, एक सफाईकर्मी के भरोसे पूरा गांव
पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ल के नेतृत्व में अलीनगर पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच की. जांच में सामने आया कि कुछ युवक सार्वजनिक सड़क पर अपनी और आम लोगों की जान जोखिम में डालकर चार पहिया वाहन से स्टंट कर रहे थे. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें वाहन सहित पकड़ लिया.
इसे भी पढ़ें- कहीं LOVE का लफड़ा तो नहीं! कमरे में मिली युवक-युवती की लाश, मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुटे कानून के रखवाले
पूछताछ के दौरान सभी युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में इस तरह की हरकत दोबारा न करने का आश्वासन दिया और माफी मांगी. इसके बाद पुलिस ने सभी के विरुद्ध बीएनएस की धारा के तहत निवारक कार्रवाई की. गिरफ्तार आरोपयों की पहचान शुभम सोनकर (28 वर्ष), समीर सोनकर (26 वर्ष), सुहैल खान (22 वर्ष), राजू सोनकर (22 वर्ष), राहुल सोनकर (19 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट कर अपनी और दूसरों की जान खतरे में न डालें. ऐसे मामलों में कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

