अशोक कुमार जायसवाल, डीडीयू नगर. उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा मंगलवार को रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने डीडीयू नगर पहुंचे. जहां उन्होंने उद्योगों के विकास, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं, भ्रष्टाचार, पंचायत चुनाव और राम मंदिर प्रकरण सहित कई मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों का भी जवाब देते हुए करारा पलटवार किया.

इसे भी पढ़ें- योगी’राज’ में ‘लात’ से इलाज होता है! जिला अस्पताल में अभ्रदता, मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को लातों से मारकर निकाला बाहर, VIDEO वायरल

अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयान कि “भ्रष्टाचार की पाइपलाइन 5 कालिदास तक जुड़ी हुई है” पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 और 2017 से पहले देश और प्रदेश की स्थिति सभी ने देखी है. उस समय अखबारों में घोटालों की खबरें ही प्रमुखता से छपती थीं. उन्होंने कहा कि आज सरकारी नौकरियां पारदर्शी प्रक्रिया के तहत मिल रही हैं और युवाओं को बिना पैसे के नौकरी मिल रही है. उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार के प्रति पूरी तरह जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश यादव जी! लाल टोपी लगाकर आपके गुंडे…OP राजभर ने बोला तीखा हमला, जानिए सपा सुप्रीमो से ऐसा क्या कहा?

पंचायत चुनाव को लेकर अखिलेश यादव की टिप्पणी पर मंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह छोटी-छोटी बातों पर राजनीति कर रहा है. उन्होंने बताया कि फिलहाल जनगणना की प्रक्रिया चल रही है और आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद पंचायत चुनाव कराए जाएंगे. उन्होंने संकेत दिया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद पंचायत चुनाव कराए जाने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें- दवा या ‘जहर’ का जखीरा! अशोक इंटर कॉलेज में बड़ी मात्रा में मिली एक्सपायर दवाएं, आखिर कौन कर रहा मौत बांटने की तैयारी?

राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में राज्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकरण में जिन लोगों की भूमिका सामने आई है, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. गिरफ्तारियां हुई हैं और जांच जारी है. उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी दोषी को बचाने के पक्ष में नहीं है और जांच में जो भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी.