अशोक कुमार जायसवाल, डीडीयू नगर. रविवार को महावीर कॉलोनी, माल गोदाम रोड स्थित ग्राम भगवारे में एक घर में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है. चोरों ने घर का ताला तोड़कर 20 लाख रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने की बात कही जा रही है.
इसे भी पढ़ें- टूट जाएगी UP के लड़कों की जोड़ी! OP राजभर ने अखिलेश यादव पर कसा करारा तंज, आप का जिक्र कर सीट बंटवारे को लेकर पूछा सवाल
घर मालिक पप्पू चौधरी ने बताया कि वह 29 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे अयोध्या घूमने के लिए घर से निकले थे. 30 अगस्त की सुबह करीब सात बजे जब वह वापस घर पहुंचे और ताला खोलकर अंदर गए तो घर का सामान बिखरा पड़ा था. जांच करने पर घर में चोरी होने की जानकारी हुई. चोरी में करीब 20 लाख रुपये के जेवरात और 40 से 50 हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं. घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया.
इसे भी पढ़ें- ये तो कमाल ही हो गया! SGPGI ने स्पाइन-ड्रिलिंग के लिए बनाया नया और सुरक्षित डिवाइस, मिला पेटेंट
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पीड़ित ने बताया कि मामले में थाने जाकर एफआईआर दर्ज करा दी गई है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही जांच शुरू कर दी है. फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाकर ले गई. पुलिस टीम ने जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने और चोरी गए सामान की बरामदगी का प्रयास करने का आश्वासन दिया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य बिंदुओं के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है.


