अशोक कुमार जायसवाल, डीडीयू नगर. कंदवा थाना क्षेत्र के समीप सैयदराजा-जमानिया मार्ग पर मंगलवार तड़के गिट्टी लदे ट्रक की जोरदार टक्कर से पिकअप चालक की मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगने के बाद पिकअप पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी और उसके ऊपर गिट्टी लदा ट्रक भी पलट गया. ट्रक और गिट्टी के मलबे में दबने से पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें- ब्रजेश पाठक जी ये इंसान है या जानवर! लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटने का VIDEO वायरल, सुशासन’राज’ में ऐसे ही होगा इलाज
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार तड़के अजय चौहान पिकअप लेकर सैयदराजा-जमानिया मार्ग से गुजर रहे थे. इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही पिकअप सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी. इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक भी पिकअप के ऊपर पलट गया. हादसे में पिकअप चालक ट्रक और गिट्टी के मलबे के नीचे दब गए.
इसे भी पढ़ें- ‘भतीजे’ पर एक बार फिर भरोसा! पार्टी में वापस लेने पर आकाश आनंद ने ‘बुआ’ का जताया आभार, मायावती से किया बड़ा वादा
हादसे की सूचना मिलते ही कंदवा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने क्रेन की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को हटवाया और मलबे में दबे अजय को बाहर निकाला. इसके बाद उन्हें बरहनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

