अशोक कुमार जायसवाल, डीडीयू नगर. अलीनगर थाना क्षेत्र के धपरी गांव में बुधवार को चाचा-भतीजे के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि 22 वर्षीय भतीजे दीपक ने पहले अपने चाचा सुनील पर हॉकी से हमला किया और फिर चाकू से वार कर उन्हें घायल कर दिया. इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची सुनील की मां के हाथ में भी चोट लग गई. घटना के बाद दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार कराया गया.
इसे भी पढ़ें- सत्ताईस की लड़ाई, जुबानी जंग पर आई! परिवारवाद का आरोप लगाते हुए केशव मौर्य ने अखिलेश यादव को घेरा, आगामी चुनाव पर दिया बड़ा बयान
जानकारी के अनुसार, धपरी गांव में किसी बात को लेकर चाचा सुनील और उनके भतीजे दीपक के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई. आरोप है कि दीपक ने पहले हॉकी से सुनील पर वार किया. इसके बाद चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया. इस दौरान सुनील की मां बीच-बचाव करने पहुंची तो उसके हाथ में भी चोट लग गई. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.
इसे भी पढ़ें- ‘शिक्षा के मंदिर’ में हवस का खेल! अवध विश्वविद्यालय में छात्राओं ने प्रोफेसर पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, जानिए कांड के पीछे की पूरी कहानी…
घायल सुनील के मुताबिक, भतीजे दीपक के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के दौरान उसने पहले हॉकी से हमला किया और फिर चाकू से वार कर दिया. बीच-बचाव के दौरान उनकी मां के हाथ में भी चोट लग गई. घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. वहीं घटना के संबंध में अलीनगर पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जांच में सामने आए तथ्यों और प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

