लखनऊ। सपा नेता राजकुमार भाटी की विवादित टिप्पणी मामले पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा का चरित्र और घृणित चिंतन फिर उजागर, अमर्यादित और अपमानजनक टिप्पणी निंदनीय है। यह समाजवादी पार्टी की मानसिकता को दर्शाती है। इस दौरान उन्होंने आजम खान, स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का भी जिक्र किया। ब्राह्मण समाज इस अपमान को स्वीकार नहीं करेगा। साथ ही बयान को लेकर सार्वजनिक माफी की मांग किया।
सपा का असली चरित्र पूरे देश के सामने उजागर
ब्रजेश पाठक ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि सपा का असली चरित्र और घृणित चिंतन एक बार फिर पूरे देश के सामने उजागर हो गया है। सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई अमर्यादित और अपमानजनक टिप्पणी न केवल निंदनीय है, बल्कि यह समाजवादी पार्टी की मानसिकता को भी दर्शाती है। जिस ब्राह्मण समाज ने देश को ज्ञान, संस्कृति, संविधान और राष्ट्र निर्माण की दिशा दी, उसके प्रति इस प्रकार की भाषा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
READ MORE: मंत्रियों के काफिलों पर योगी की सख्ती! अनावश्यक गाड़ियां हटाने के आदेश, PM की अपील से जुड़ने का CM ने किया आह्वान
सपा ने पहले भी सनातन के खिलाफ बयानबाजी की
ब्रजेश पाठक ने बताया कि सपा पहले भी सनातन, संत समाज और सामाजिक समरसता के खिलाफ बयानबाज़ी करती रही है, चाहे आज़म खान का भारत माता को डायन कहना हो या फिर तत्कालीन सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या का रामचरित मानस को जलाकर पैरों से कुचलना हो या फिर उनके सासंद द्वारा प्रधानमंत्री जी को अपशब्द कहना हो या फिर केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पंकज चौधरी जी पर अपमान जनक टिप्पणी करना हो ।
READ MORE: बहराइच रिश्तों का कत्ल, पिता ने नाबालिग बेटी को उतारा मौत के घाट, इस बात से था नाराज
ब्राह्मण समाज इस अपमान को स्वीकार नहीं करेगा
ब्रजेश पाठक ने आगे कहा कि अखिलेश यादव को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या यह बयान उनकी पार्टी का आधिकारिक चिंतन है? यदि नहीं, तो हिम्मत दिखाएं तत्काल कठोर कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक माफी भी मांगें । पूरे देश का ब्राह्मण समाज इस अपमान को कभी स्वीकार नहीं करेगा। समाज को बांटने और जातीय विद्वेष फैलाने की राजनीति करने वालों को जनता लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी। सपा याद रखे- जिसे संस्कारों का सम्मान नहीं, उसे जनता सत्ता का अधिकार नहीं।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि 5 मई को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। भाटी ने कार्यक्रम में मुहावरा सुनाते हुए कहा कि , ब्राह्मण भला न वेश्या, इनमें भला न कोय। और कोई-कोई वेश्या तो भली, ब्राह्मण भला न कोय…। मतलब – ब्राह्मण वेश्याओं से ज्यादा खराब हैं। भाटी के बयान का वीडियो क्लीप सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने बयान पर नाराजगी जताई और भाजपा नेताओं ने सपा के चरित्र पर सवाल उठाए।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

