कुलदीप सिंह, फतेहपुर. जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के पैना खुर्द गांव (मीरापुर मोड़ के पास) में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खेलते समय सेप्टिक टैंक में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत हो गई. इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

इसे भी पढ़ें- BJP हर चुनाव वोट से नहीं… वोट के लिए स्कूलों की मान्यता खत्म करने की धमकी, अखिलेश ने शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव को किया बड़ा दावा

​बता दें कि पैना खुर्द गांव निवासी कामता प्रसाद का सात वर्षीय बेटा रितिक (कक्षा दो का छात्र) घर के बगल में खेल रहा था. खेल-खेल में वह अचानक खुले हुए सेप्टिक टैंक में जा गिरा. काफी देर तक जब बच्चा नहीं दिखा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. टैंक के पास पहुंचने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई.

इसे भी पढ़ें- यहां अपने ही ‘कातिल’ हैं! जमीन बंटवारे के विवाद में 2 पक्षों के बीच मारपीट, अधेड़ की थमी सांसें, जानिए खूनी खेल के पीछे की पूरी कहानी…

​सूचना मिलते ही गाजीपुर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मासूम के शव को सेप्टिक टैंक से बाहर निकाला गया. परिजन आनन-फानन में बच्चे को लेकर गाजीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.