कुलदीप सिंह, फतेहपुर. हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आलमपुर नरही गांव में बड़ी घटना घटी है. गंगा नदी में नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में समा गए. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू करा दी है.
इसे भी पढ़ें- BJP हर चुनाव वोट से नहीं… वोट के लिए स्कूलों की मान्यता खत्म करने की धमकी, अखिलेश ने शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव को किया बड़ा दावा
बता दें कि आलमपुर नरही गांव निवासी गजराज उर्फ गज्जू (14) पुत्र पप्पू सेंगर और पुष्पेंद्र (15) पुत्र कल्लू पाल बुधवार को गंगा नदी की तरफ गए थे. दोनों किशोर गांव के तय प्रतिमा विसर्जन स्थल से लगभग दो किलोमीटर पहले ही नदी में नहाने उतर गए. नहाते समय अचानक वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए.
हादसे के बाद गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर भ्रम की स्थिति न फैले, इसको लेकर पुलिस-प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है. पुलिस के अनुसार, जब यह दुर्घटना हुई, उस समय गांव की दुर्गा प्रतिमा गांव में ही रखी हुई थी और विसर्जन के लिए रवाना नहीं हुई थी. दोनों बच्चे प्रतिमा विसर्जन जुलूस से अलग पहले ही नदी में स्नान करने पहुंच गए थे.
इसे भी पढ़ें- यहां अपने ही ‘कातिल’ हैं! जमीन बंटवारे के विवाद में 2 पक्षों के बीच मारपीट, अधेड़ की थमी सांसें, जानिए खूनी खेल के पीछे की पूरी कहानी…
घटना की सूचना मिलते ही थाना हुसैनगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची. स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से नदी में जाल डालकर और पुलिस के सहयोग से दोनों किशोरों की तलाश की जा रही है. हादसे की खबर मिलते ही गांव और परिजनों में कोहराम मच गया है.

