फिरोजाबाद. जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज दूध से भरे तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार पति-पत्नी और 2 महीने की बेटी को रौंद दिया. इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- भाजपा झूठा प्रचार कर रही…महिला आरक्षण बिल 2023 में संसद में पास होकर कानून बन चुका है, अखिलेश यादव का सरकार पर हमला

बता दें कि घटना शिकोहाबाद मार्ग के सिरौला के पास उस वक्त घटी, जब पति-पत्नी और माह की बेटी को लेकेर शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार दूध से भरे टैंकर ने सामने से आकर जोरदार ठोकर मारी. घटना होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो तीनों को गंभीर रूप से घायल पाया. जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- इलाहाबाद HC से राहुल गांधी को बड़ी राहत, FIR आदेश की मांग वाली याचिका खारिज

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया. जहां से बेहतर इलाज के लिए फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर रेफर किया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान अजय (26)पत्नी ओमश्री (24) और बेटी तृषा (2 माह) के रूप में हुई है. पुलिस ने दूध टैंकर को जब्त कर लिया है. फरार टैंकर चालक की तलाश की जा रही है. शिकायत के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.